चतरा, मार्च 10 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने विधानसभा में टंडवा प्रखंड में फैल रहे फ्लाई ऐश प्रदूषण का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि टंडवा प्रखंड में प्लाई ऐश के कारण नदियों का जल गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जहां सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि एनटीपीसी टंडवा द्वारा ऐश पॉन्ड के ओवरफ्लो होने के कारण राहम नाला एवं गरही नदी में ऐश बहाव के प्रमाण मिले हैं। इस संबंध में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग द्वारा इकाई को नोटिस जारी कर ऐश पॉन्ड के ओवरफ्लो को पूरी तरह बंद करने और भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान राहम नाला एवं गरही नदी में इकाई द्वारा फ्लाई ऐश की सफाई भी कराई जाती प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.