फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। एनटीपीसी फरीदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र में चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उप महाप्रबंधक आशिष लाम्बा के अनुसार 30 मार्च को सूचना मिली कि निगरानी कक्ष का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि अंदर से कई जरूरी सामान गायब हैं और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया है। विभाग की ओर से भी मामले की जांच कराई गई लेकिन बदमाशों को कोई भी सुराग नहीं मिला है।उप महाप्रबंधक ने बताया कि चोरी हुए सामान में आंकड़ा संग्रहण कंप्यूटर सेट, दो औजार किट, बाहरी सीडी उपकरण और फिल्टर टेप शामिल हैं। वहीं, कण मापन समायोजन किट और मुख्य परिपथ पट्ट को तोड़ दिया गया। आंतरिक जांच में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.