एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- कांटी। एनटीपीसी के तरंगिनी सभागार में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अजीत कुमार ने 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख संजीब कुमार सुआर को अंगवस्त्र, बुके व बाबा गरीबनाथ धाम का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक ने परियोजना प्रमुख के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी के माध्यम से कांटी क्षेत्र के लिए कई कार्यों को स्वीकृत कराया। एनटीपीसी के पदाधिकारी समेत एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सभापति दिलीप कुमार, ईओ अजय कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- कांटी विस की तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.