चतरा, दिसम्बर 11 -- टंडवा. निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी पावर प्लांट का जहरीले राख राहम गांव के पत्थलचटिया नदी में फैलाव और बहाव होने से आसपास के ग्रामीणो के बीच हड़कंप मच गया है। बताया गया कि प्लांट से उत्पादित जहरीले राख उत्पादन की तुलना में कम खपत होने से यह भयावह तस्वीर सामने आयी है। इधर सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने भी एनटीपीसी और सीसीएल पर प्रदुषण फैलाने का मामला विस में उठाकर सनसनी मचा दी है। जानकारी के एनटीपीसी के पावर प्लांट में हर रोज लगभग 30 हजार टन कोयला खपत होती है। लिहाजा कोयला खपत का 40 फीसदी पानी युक्त राख बाहर निकलता है। ऐसे में जब जहरीले राख की खपत हर रोज प्लांट से कम हो रही है तो यह राख ओवर फ्लो कर राहम के नदी होते बसरिया नदी में मिल रहा है। सूत्रो के अनुसार एनटीपीसी के ऐश पौंड एरिया में पहले से ही हजारों टन राख भरा हुआ है। जान...