चतरा, अप्रैल 24 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक आलोक कुमार त्रिपाठी ने डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन व्यवस्था तथा समग्र प्रबंधन की विस्तृत जानकारी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं से ली। गुरुवार को निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने विभिन्न कक्षाओं मे छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही शिक्षण पद्धतियों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीक और अनुशासन दोनों का समन्वय आवश्यक है।इसके पहले स्कूल के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने महाप्रबंधक का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों, परीक्षा परिणाम तथा सह-पाठ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.