चतरा, जून 24 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी टंडवा स्थित संजीवनी अस्पताल में बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख (एचओपी) आलोक कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीआईएसएफ के उप कमांडेंट सनुज कुमार, सहायक कमांडेंट वी. निखिल सुभाष, एजीएम (एचआर) नीरज कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संजीवनी अस्पताल के चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोच्च कार्य बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा क...