हजारीबाग, अप्रैल 17 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत पांडु गांव में शुक्रवार को परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में मेगा बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन तथा सामुदायिक विकास विभाग के विभागाध्यक्ष एसपी गुप्ता एवं मानव संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष रोहित पाल उपस्थित रहे। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी. सुकुमार रेड्डी ने भी शिविर में सेवाओं का मार्गदर्शन किया। शिविर में कुल 475 लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण, दंत परामर्श, पैथोलॉजी जांच, स्त्री एवं प्रसूति रोग परामर्श, सामान्य चिकित्सा, शल्य चिकित्सा ए...