औरैया, जनवरी 27 -- दिबियापुर, संवाददाता। एनटीपीसी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए लगभग 10 कर्मचारियों को जीएम मेरिटोरियस अवार्ड सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख ने बताया कि एनटीपीसी की कुल स्थापित एवं व्यावसायिक क्षमता 85.5 गीगावॉट, यानी लगभग 85,541 मेगावाट से अधिक हो चुकी है। उन्होंने इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लिटिल किंगडम स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.