हजारीबाग, जनवरी 24 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। एनटीपीसी के एनएमएल पंकरी बरवाडीह परियोजना ने उत्तरदायी खनन, सतत विकास एवं समावेशी सामाजिक प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना प्रमुख दास ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 41,631 लाभार्थियों को विभिन्न सीएसआर योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी सामाजिक, आर्थिक रूप से वंचित वर्ग से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में स्वास्थ्य क्षेत्र में 10,415 लोगों को लाभ पहुंचाया गया, जबकि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत वंचित परिवारों के 6,528 बच्चों को मदद पहुंचायी। जलापूर्ति योजनाओं से 7,100 लोग, स्वच्छता कार्यक्रमों से 2,400 लोग तथा ग्रामीण विकास गतिविधियों से 3,700 लोग लाभान्वित हुए। कौशल विकास एवं महिला स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.