हजारीबाग, मार्च 19 -- केरेडारी, प्रतिनिधि । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं पकड़ी बरवाडीह, केरेडारी तथा चट्टी बरियातू कोल माइंस में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिष्ठापन किया गया है। एनटीपीसी-चट्टी बरियातू सीएमपी में फरवरी तथा एनटीपीसी-केरेडारी सीएमपी में मार्च में सीआईएसएफ की तैनाती की गई है।सीआईएसएफ, भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित सशस्त्र बल है,जो साहस, प्रतिबद्धता, योग्यता, शिष्टाचार एवं करुणा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। देश के प्रमुख औद्योगिक एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।उक्त बाते सीआईएसएफ के पदाधिकारी उदय कुमार विज्ञप्ति जारी कर कहा ।आगे कहा कि दोनों कोयला परियोजनाओं में अधिष्ठापन के पश्चात अब सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्णतः सीआईए...