मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीपीसी कांटी बिजली उत्पादन में ही नहीं, सामाजिक दायित्व में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। जल संरक्षण में इस एनटीपीसी को ग्लोबल वाटर टेक अवॉर्ड 2025 में मिला। पर्यावरण संरक्षण के लिए 70 हजार पेड़ लगाए गए हैं। इतना ही नहीं एनटीपीसी को सर्वाधिक जीएसटी देने के लिए बिहार सरकार ने भामा शाह पुरस्कार भी दिया है। सोमवार को एनटीपीसी कांटी में आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सुआर ने कहा कि नैगमिक सामाजिक दायित्वों के तहत प्रभावित क्षेत्र में सड़क, नाला, हाईमास्ट लाइट, स्वास्थ्य सेवाएं व आत्म निर्भरता के लिए महिलाओं व युवाओं को प्रशिक्षण व बालिका सशक्तीकरण अभियान समेत कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एक विशेष एंबुलेंस सेवा भी शुरू की...