एनटीपीसी कहलगांव में एबीएमएस स्टेज-2 ऑडिट सफल, बीआईएस ने प्रमाणन के लिए की अनुशंसा
भागलपुर, जुलाई 18 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव में एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) का स्टेज-2 ऑडिट भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने 15 एवं 16 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। ऑडिट टीम का नेतृत्व दिव्येंदु चक्रवर्ती ने किया, जबकि यूएसपी यादव ऑडिटर एवं विशेषज्ञ के रूप में शामिल रहे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने तथा समापन सत्र की अध्यक्षता महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) मनोरंजन परिडा ने की। ऑडिट टीम ने अपने निष्कर्ष में कहा कि एनटीपीसी कहलगांव में एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम का प्रभावी एवं संतोषजनक अनुपालन किया जा रहा है। इसी आधार पर परियोजना को एबीएमएस स्टेज-2 प्रमाणन के लिए अनुशंसित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.