एनटीपीसी और सीएमपीडीआई के बीच एमओयू
रांची, जुलाई 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने सीएमपीडीआई के साथ मंगलवार को एक एमओयू किया। कोयला एवं खनिज परियोजनाओं के विकास और परिचालन में तकनीकी सहयोग तथा सलाहकार सहायता के लिए तीन वर्षीय ढांचा स्थापित किया गया है। इसके तहत अन्वेषण , खान परिचालन, परियोजना प्रबंधन, सर्वेक्षण एवं जीआईएस, पर्यावरण प्रबंधन, खान बंदी योजना, कोल बेनेफिशिएशन, प्रयोगशाला परीक्षण एवं क्षमता निर्माण पर कार्य होगा। इस एमओयू पर नएमएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत कुमार दास और सीएमपीडीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशकगण तथा दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सीएमपीडीआई और एनएमएल के बीच एमओयू यह भी पढ़ें- कोल इंडिया 2030 तक आर एंड डी पर 1900 कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.