एनटीटीएफ गोलमुरी के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 छात्रों का चयन
जमशेदपुर, मार्च 21 -- एनटीटीएफ गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल दिग्गज मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है। चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष के आकर्षक वेतन पैकेज पर गुरुग्राम, हरियाणा के लिए नियुक्त किया गया है। यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की उस उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रणाली पर भी मुहर लगाती है जो प्रशिक्षुओं को सीधे उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करती है।कंपनी द्वारा आयोजित अत्यंत प्रतिस्पर्धी और कठोर चयन प्रक्रिया के साथ-साथ तकनीकी साक्षात्कार के चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.