जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। एनटीटीएफ गोलमुरी स्थित आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रशिक्षुओं का प्लेसमेंट मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हो गया है। चयनित छात्रों को कंपनी ने 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष के वेतन पैकेज पर गुरुग्राम, हरियाणा में नियुक्त किया है। चयन प्रक्रिया और तकनीकी साक्षात्कार के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों में करण प्रमाणिक, देवाशीष मुखी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, हिमांशु शेखर गोपे, सारिम मोहम्मद, हिमांशु रंजन, करण महतो, मोहम्मद इरफान सादिक एवं आयुष कुमार सोलंकी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.