जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्नोलॉजी एजुकेशन सेंटर में सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सहयोग से एक दिवसीय विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए सशक्त और जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कराटे और जूडो की बारीकियों से अवगत कराया, साथ ही आपातकालीन स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के व्यावहारिक गुर सिखाए।सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संस्थापक सुमन प्रसाद ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का कौशल केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्राओं को आत्मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.