जमशेदपुर, अगस्त 8 -- जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी करेगी। पुरुष वर्ग की यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के 140 से अधिक युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले 10 से 12 अगस्त तक, जबकि जूनियर वर्ग के मैच 12 से 14 अगस्त तक खेले जाएंगे। दोनों वर्गों में टीमों को दो पूल में बांटा गया है। सब-जूनियर पूल ए में एनटीएचए, सिमडेगा, गुमला और रामगढ़, जबकि पूल बी में खूंटी, हजारीबाग, रांची और पश्चिमी सिंहभूम हैं। जूनियर पूल ए में एनटीएचए, खूंटी, गुमला और जामताड़ा तथा पूल बी में सिमडेगा, रांची, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।एनटीएचए पिछले दो वर्ष...