जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। काकामिगहारा में खेले गए अंडर-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ चार गोल दागकर भारत को शानदार जीत दिलाई। इससे पूर्व चीनी ताइपे के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले आशीष ने फाइनल में टीम की जगह पक्की की। एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने इसे असाधारण प्रदर्शन बताते हुए गर्व जताया। दो एनटीएचए खिलाड़ी वर्तमान में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- खेल : पाकिस्तान को पटखनी देकर भारत फाइनल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...