बोकारो, दिसम्बर 9 -- इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) द्वारा सेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्लांट गोलचक्कर के पास आक्रोश पूर्ण नारेबाजी की गई। नारेबाजी के बाद मजदूरों की सभा की गई। सभा की अध्यक्षता मोतीलाल मांझी ने की। यूनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा सेल प्रबंधन मजदूरों की जायज मांगो को भी जानबूझकर लंबे दिनों से लम्बित कर रखा है। लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है। बहुमत युनियन की आड़ में किया गया मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को 4 साल बीत जाने के बाद भी आजतक वेतन समझौता सम्पन्न नहीं किया जा सका है। मेमोरंडम पर दस्तखत करने वाली यूनियनें आज अपनी मेमोरंडम का बचाव करने की स्थिति में भी नहीं रह गई हैं। सेल प्रबंधन ऐसा महाजाल फेंका है कि आज ज्यादातर यूनियन दिग्भ्रमित है। उन्होंने कहा सेल के मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.