एनजीबीयू में पीएचडी कोर्स वर्क 2025 बैच-दो का शुभारंभ
प्रयागराज, मई 29 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शोध केंद्र में पीएचडी कोर्स वर्क 2025 बैच-दो के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. रोहित रमेश ने कहा कि शोध कार्य में गुणवत्ता के लिए मौलिकता और नवाचार आवश्यक हैं। उन्होंने शोधार्थियों से उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने की अपील की। प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी ने एआई तकनीक के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। शोध केंद्र निदेशक डॉ. आशीष शिवम ने कोर्स वर्क की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.