प्रयागराज, अप्रैल 17 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के छात्रों ने वाराणसी के साहित्यिक व धार्मिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। डॉ. हिमांशु शेखर सिंह के निर्देशन में छात्रों ने कबीर चौरा मठ, नागरी प्रचारिणी सभा और भारतेन्दु भवन का अवलोकन किया। उन्हें कबीर से जुड़ी वस्तुएं, साहित्यिक पुस्तकें और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिली। छात्रों ने पंचगंगा घाट स्थित श्री मठ, संकट मोचन मंदिर और बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर का भी भ्रमण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...