मेरठ, नवम्बर 19 -- पर्यावरण मामलों पर अपने फैसलों से जन-जागृति लाने वाले न्यायालय राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा भारतीय नदी परिषद अध्यक्ष रमनकांत त्यागी को अलग-अलग राज्यों की तीन नदियों की विशेषज्ञ समिति में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा दिए गए अलग-अलग आदेशों में न्यायमूर्ति अरुण त्यागी, विशेषज्ञ सदस्यों न्यायमूर्ति डॉ ऑफरोज अहमद तथा विशेषज्ञ सदस्य न्यायमूर्ति ईश्वर सिंह द्वारा तीन अलग-अलग आदेश पारित किए गए हैं। पहला आदेश हरियाणा-पंजाब राज्य की घघ्घर नदी के संबंध में है, जिसमें प्रदूषण व अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। दूसरा आदेश उत्तर प्रदेश के बिजनौर से निकलने वाली मालन नदी के संबंध में है। इसमें भी प्रदूषण व अतिक्रमण की समस्या है। तीसरा आदेश उत्तराखंड की न्यार नदी के संबंध में है। यहां भी प्रदूषण व अतिक्रमण की समस्या है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.