गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिंडन में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कड़ा रवैया अपनाया है। एनजीटी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को उन अधिकारियों के नाम के साथ पूरा विवरण देने को कहा है, जिनके खिलाफ प्रदूषण उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई है। यूपीपीसीबी ने अपने हलफनामे में यह बताया था कि कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन उनके नाम नहीं दिए थे। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने मूल आवेदन संख्या 859/2022 और इससे जुड़े एक अन्य आवेदन की सुनवाई के दौरान दिया। यह भी पढ़ें- अगली सुनवाई में सुनने को न मिले अब भी जलभराव, पानी-पानी हुए प्रयागराज को लेकर हाईकोर्ट नाराजहिंडन नदी के प्रदूषण की याचिका हिंड नदीं में बढ़ रहे...