एनजीटी को लेकर क्षेत्र में बालू का अवैध भंडारण जोरों पर
लातेहार, जून 8 -- बेतला प्रतिनिधि। एनजीटी के प्रभावी होने की तिथि 10 जून के करीब आते ही क्षेत्र में बालू के अवैध भंडारण का खेल तेज हो गया है। सक्रिय पेशेवर माफिया विभिन्न नदी घाटों से बालू का अवैध भंडारण करने में जी-जान से जुटे हैं।
माफिया के तरीके आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक माफियाओं ने प्रशासन की निगाहों से बचने के लिए नदी घाटों के इर्दगिर्द सुनसान इलाकों में अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाया है । जहां से पेशेवर माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर के द्वारा डंप किए बालू को ट्रक या हाइवा के जरिये रात के अंधेरे में सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाते हैं। ग्रामीणों की माने तो बालू घाटों पर एनजीटी प्रभावी होने के बाद माफिया अवैध भंडारण के बालू को मनमाफिक ऊंचे दामों में जरुरतमंदों को बेचकर खुद को मालामाल होते हैं।
ग्रामीणों की चिंताएं क्योंकि इस अवैध कारोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.