शामली, मार्च 13 -- एनजीटी के आदेश के अनुपालन में वन विभाग की टीम ने ग्राम दभेड़ी बुजुर्ग में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कब्जाई गई भूमि को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। वन विभाग की टीम ने गुरुलाल व कमलजीत निवासी ग्राम यूसुफपुर चौतरा द्वारा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को दोबारा हरित बनाने के उद्देश्य से वहां वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य भी कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वाद संख्या 915/2024 में 4 फरवरी 2026 को आदेश पारित करते हुए जनपद शामली की अतिक्रमित वन भूमि को चिन्हित कर 23 अप्रैल तक सभी अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली कराने तथा की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.