बलिया, मार्च 11 -- बलिया, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर अफसरों ने मंगलवार को ईंट-भट्ठा को सील कर दिया। अधिकारियों ने ईंट-भट्ठा की जलती भट्ठी में पानी डलवाया ताकि उसमें मौजूद ईंट पक नहीं सके। इसके अलावे संचालक को दोबारा संचालन नहीं करने की हिदायत दी।केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के तेन्दुआ में संचालित मेसर्स नसीरुद्दीन खान ईंट भट्ठा (वर्तमान नाम मेसर्स अगम इंटरप्राइजेज) को बंद कराने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम सिकन्दरपुर, सीओ सिकन्दरपुर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण आजमगढ़ तथा खान अधिकारी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अफसरों के निरीक्षण में ईंट-भट्ठा का संचालन होता मिला। इसके बाद आदेश का अनुपालन कराते हुए अधिकारियों ने ईंट-भट्ठे का संचालन तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.