एनजीटी की रोक के बावजूद बालू तस्करी जारी, पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर किए जब्त
दुमका, जून 18 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा बालू खनन एवं परिवहन पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद हंसडीहा क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बालू माफिया लगातार नियमों को धता बताते हुए नदियों से अवैध रूप से बालू का उठाव और परिवहन कर रहे हैं। इसी कड़ी में हंसडीहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसडीहा सर्कल इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी जिम्मी हांसदा एवं पुलिस बल की टीम द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- अवैध बालू परिवहन के आरोप में ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज अभियान के दौरान हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर रामगढ़ मोड़ स्थित रेलवे डायवर्सन के समीप वाहनों की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.