एनजीटी की रोक के बाद भी जयनगर, सतगावां में हो रहा बालू का उठाव
कोडरमा, जून 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून अर्थात एनजीटी की ओर से 10 जून से बालू के उठाव पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी जिले के कई प्रखंडों से बालू का अवैध तरीके से उठाव जारी है। जयनगर के अलावा सतगावां और मरकच्चो इलाके में सुबह से शाम तक लगातार घाटों से बालू का उठाव जारी है। सतगावां के टेहरो, मीरगंज, पोखरडीहा समेत कई घाटों से बालू का उठाव होने से नदियों के आस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। मरचोई और मीरगंज पुल के पिलरों के पास खनन से पुलों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।इसके अलावा जयनगर के बदुलिया, चेहल, बिहारो, बिगहा, अक्तो नदी, सतडीहा, लतबेधवा, योगियाटीला, गड़गी समेत कई बालू घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू निकासी की जा रही है। इस कारोबार से जुड़े लोग प्रतिदिन लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, जबकि सरकार को राजस्व का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.