गुमला, जून 10 -- गुमला प्रतिनिधि। एनजीटी द्वारा बालू उत्खनन पर प्रतिबंध लागू होते ही गुमला जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन टास्क फोर्स ने सिसई क्षेत्र में बालू घाटों और भंडारण स्थलों पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व गुमला एसडीओ ने किया।छापेमारी दल में जिला खनन पदाधिकारी, सिसई सीओ , खान निरीक्षक व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। टीम ने कोयल नदी के नागफेनी,बरगांव, पंडरानी और ओलमुण्डा समेत संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन,परिवहन और भंडारण की जांच की।जांच के दौरान नागफेनी घाट पर ट्रैक्टर से अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के एक ट्रैक्टर को बालू सहित जब्त कर लिया। मामले में खान निरीक्षक द्वारा सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इस दौरान...