भागलपुर, दिसम्बर 28 -- नगर परिषद का सफाई कार्य संभाल रहे एनजीओ के सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने से जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया। नगर परिषद के सीमित स्थायी सफाईकर्मियों ने यत्र-तत्र सफाई कार्य किया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए पहल जारी है। स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया एनजीओ के सफाईकर्मी आज भी हड़ताल पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.