एनजीओ संचालक हत्याकांड के सूत्रधार और शूटरों का मिला सुराग, कई जनपदों में पुलिस ने डाला डेरा
लखनऊ, सितम्बर 8 -- उन्नाव के एनजीओ संचालक धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण के बाद हुए सनसीखेज हत्याकांड में मुख्य हत्यारोपी रवि किशन ने रिमांड के दौरान 12 घंटे तक चली पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। उसने हत्याकांड के सूत्रधार के साथ ही शूटरों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ उन नामों की तस्दीक कर रही हैं। इसके साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीमों ने कई जनपदों में डेरा डाल दिया है।
रवि किशन की रिमांड और पूछताछ पुलिस ने धीरेंद्र के ड्राइवर व मुख्य हत्यारोपी रवि किशन को मंगलवार सुबह कोर्ट के आदेश पर 10 बजे जिला कारागार से रिमांड पर लिया। इसके बाद उसे लेकर थाने पहुंची। घंटों पूछताछ चली। दोपहर बाद उसे पीजीआई इलाके में घटनास्थल पर ले गई। रवि किशन ने पुलिस को वह किसानपथ के पहले वह स्थान दिखाया जहां धीरेंद्र की शूटरों ने गोली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.