चतरा, जनवरी 8 -- सिमरिया प्रतिनिधि स्वयं सेवी संस्था सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में वृद्ध जनों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम संस्था के मुख्य कार्यालय सलगी टुंडाग में आयोजित की गई। मौके पर संस्था के सचिव सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्था गरीब, वंचित, पिछड़े, वृद्ध, महिला एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और गरीबी उन्मूलन पर संस्था का विशेष जोर है। श्री सिंह ने बताया कि ठंड का प्रकोप देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम चलाई जा रही है। जिसके तहत आज जीर्वाखुर्द में सुधनी देवी, सहोदय देवी, रामकली देवी, रतनी देवी मटन भुइयां, रमनी देवी, मुनकी देवी, कृष्णा भुइयां, समेत पचास वृद्धों को कंबल दिया गया।कार्यक्रम में श्यामबिहारी सिंह, दीपक सिंह, सुनील सिंह, गुड्डू सिंह समेत कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.