आगरा, जून 20 -- गौशालाओं की व्यवस्थाएं और भी बेहतर बनाने के लिए शासन ने एनजीओ के जरिए संचालन के प्लान पर जिले को दिशा-निर्देश दिये हैं। शासन स्तर से नामित पांच एनजीओ ने यहां जानकारियां जुटाईं, लेकिन बात नहीं बढ़ी। अब दो नए एनजीओ आगे आए हैं। उन्होंने अपने प्रस्ताव विकास विभाग को दिये हैं। जिस पर प्रशासन स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। शासन के निर्देश पर एनजीओ के जरिए गौशालाओं के संचालन की कार्ययोजना को लेकर प्रशासन पहले संबंधित एनजीओ की गौशाला संचालन की कार्ययोजना और उनके संसाधनों को लेकर पूरी तरह से परख करना चाहता है। यह भी पढ़ें- एनजीओ चलाएंगी गौशालाएं, चयन से पहले परखी जाएंगी कार्यप्रणाली जिससे व्यवस्था में किसी भी स्तर ढील नहीं रहे और गौशाला संचालन और भी बेहतर बनाया जा सके। इसके...