बागपत, जून 23 -- बागपत। गौशालाओं की व्यवस्थाएं और भी बेहतर बनाने के लिए शासन ने एनजीओ के जरिए संचालन के प्लान पर जिले को दिशा-निर्देश दिये हैं। शासन स्तर से नामित एनजीओ ने यहां जानकारियां जुटाईं, लेकिन बात नहीं बढ़ी। बताया जा रहा है कि अब दो नए एनजीओ आगे आए हैं। उन्होंने अपने प्रस्ताव विकास विभाग को दिये हैं। जिस पर प्रशासन स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर एनजीओ के जरिए गौशालाओं के संचालन की कार्ययोजना को लेकर प्रशासन पहले संबंधित एनजीओ की गौशाला संचालन की कार्ययोजना और उनके संसाधनों को लेकर पूरी तरह से परख करना चाहता है। जिससे व्यवस्था में किसी भी स्तर ढील नहीं रहे और गौशाला संचालन और भी बेहतर बनाया जा सके। इसके लिए सभी गौशालाओं को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिससे गौशालाओं से संबंधित सूचनाओं का आदान प्रदा...