सीवान, मार्च 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में लचर सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मौसम कोई भी हो, समय कोई भी हो लेकिन शहर में गंदगी का ढेर लगना ही लगना है। इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है, हाल ही में होली खत्म हुई लेकिन शहर के कचरे प्वाईंटस से लेकर पूरे शहर में गंदगी फैले रहने से स्थिति नारकीय बन गई है। 90 दिनों के भीतर कचरा डंप करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन का दावा धरातल पर नहीं उतर सका। नगर परिषद के पास कचरा गिराने के लिए जमीन नहीं, लेकिन सफाई के नाम पर सशक्त की बैठक में प्रस्ताव लाकर सामग्री जरूर खरीदी जा रही। बहरहाल, जमीन नहीं होने से एक बार फिर कचरा प्वाईंटस पर गंदगी का ढेर लगने लगा है। शहर की सफाई के लिए नगर परिषद ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन अलग-अलग निजी एजेंसियों को जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.