हाथरस, अप्रैल 22 -- सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र के 28 परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को एमडीएम वितरण न होने के कारण नौनिहालों को महरूम रहना पड़ा। एनजीओ के द्वारा विद्यालयों में एमडीएम का वितरण नहीं कराया गया। स्कूल पहुंचे बच्चे दोपहर तक भोजन के इंतजार में रहे, लेकिन जब खाना नहीं मिला तो वे भूखे ही बैठने को मजबूर हो गए। अब संबंधित एनजीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सादाबाद क्षेत्र के 28 परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम वितरण किए जाने की जिम्मेदारी मेरठ की संस्था बालाजी सामाजिक विकास समिति को मिली है। मंगलवार से एनजीओ को 28 विद्यालयों के करीब 2800 छात्र छात्राओं को एमडीएम वितरित किया जाना था। यह भी पढ़ें- मध्य विद्यालय बादे हसनपुर की प्रधानाध्यापिका को शोकॉज मंगलवार को पहले ही दिन एनजीओ के स्तर से विद्यालयों में एमडीएम का वितरण नहीं कराया...