कानपुर, मई 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने विकास खण्ड शिवराजपुर की ग्राम पंचायत छतरपुर में खेरेश्वर व पुरैया तालाब में जल संरक्षण के लिए हो रहे कामों का जायजा लिया। फिक्की फ्लो, यंग इंडिया व सेअर्थ आदि संस्था तालाबों में जलकुम्भी की साफ-सफाई, गाद की सफाई, तालाब गहरा करने और तालाब में जल भराई का काम करा रही है। पुरैया तालाब में पारिस्थितिकी तंत्र व जैव विविधता बनाए रखने के लिए कमल के फूल/कमल गट्टा का रोपण किया गया। राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए तालाब की भूमि का पुनः आकलन कर तारबाड़ी कराए जाने व खेरेश्वर तालाब में सफाई कराने के निर्देश दिए। जल संरक्षण व पेयजल व्यवस्थाओं के लिए तालाबों झीलों के जीर्णोद्धार का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह से शिवराजपुर के पंचायत रामपुर नरुआ के कन्हैया ताल ...