लखनऊ, मार्च 1 -- राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शीर्ष 4 प्रदेशों में उत्तर प्रदेश शामिल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण में नागरिकों द्वारा विगत एक माह में दी गई रेटिंग में यूपी को देश में पहला स्थान हासिल हुआ है। शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं द्वारा निस्तारण से संतुष्ट होने पर एक से 3 तक अंक दिए जाते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी अनिवार्य है। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के लिए एक निश्चित समय अवधि निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया क...