एनक्वास टीम ने किया पीएचसी का निरीक्षण
वाराणसी, अगस्त 18 -- पिंडरा (वाराणसी)। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत मंगलवार को पीएचसी पिंडरा का बाह्य मूल्यांकन किया गया। डॉ. अंजना सदाना एवं डॉ. एंजेलिन जॉयनर ने यहां स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों को दी जा रही सेवाओं, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, दवाओं एवं जांच सुविधाओं, रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों के रखरखाव तथा गुणवत्ता प्रबंधन आदि को मानकों की कसौटी पर परखा। एमओआईसी डॉ. संजीव द्विवेदी, डॉ. तनवीर सिद्दीकी, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. तबस्सुम जहां, अभिमन्यु सिंह, रीना करोसिया, मनीष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.