हापुड़, मार्च 19 -- एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) और कायाकल्प टीम के निरीक्षण में जिला अस्पताल हापुड़ पास हो गया है। दोनों टीमों के अधिकारियों के निरीक्षण में पास होने के बाद अब जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी। कायाकल्प टीम के निरीक्षण में पास होने पर तीन लाख और एनक्वास निरीक्षण में पास होने पर दस लाख की ईनाम धनराशि मिलेगी।पूर्व में जिला अस्पताल हापुड़ का एनक्वास और कायाकल्प टीम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। ये दोनों ही टीम भारत सरकार से आती हैं। इनमें शामिल अधिकारी अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की गहनता से पड़ताल करते हैं। साथ ही रिकॉर्ड की जांच करते हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल के चिकित्सकों को सुझाव भी जारी करते हैं। अब जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, अस्पताल के चिकित्सकों की मेहनत रंग लाई है। कायाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.