एनक्यूएएस जांच में जिला अस्पताल की खामियां उजागर
सहारनपुर, जुलाई 4 -- सहारनपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के तहत शुरू हुए निरीक्षण के पहले ही दिन विभिन्न विभागों में खामियां सामने आईं। केंद्रीय मूल्यांकन टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और कार्यप्रणाली की पड़ताल के दौरान कई बिंदुओं पर सुधार की जरूरत जताई। टीम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन से पहले हुए इस निरीक्षण ने अस्पताल प्रशासन की तैयारियों की भी परीक्षा ले ली। निरीक्षण टीम में शामिल डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. प्रदीप कुमार चौधरी और डॉ. ललित कुमार ने इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, एनआरसी, बच्चा वार्ड, डायलिसिस यूनिट तथा रेडियोलॉजी विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- साक्षी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.