फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम ने बीके अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण तीन दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान टीम अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, एमसीआई द्वारा तय मानकों सहित विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। यह टीम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजी गई है। निरीक्षण टीम में लखनऊ से आए त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद उस्मान, दिल्ली से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित शौकीन और जयपुर से डीपीएम किरन शामिल हैं। तीनों अधिकारियों ने अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- तीन सदस्यीय टीम निजी अस्पतालों में कर रहीं जांच टीम के आगमन की पूर्व सूचना के चलते बीके अस्पताल में व्यवस्थाएं अन्य दिनों के मुका...