संभल, अप्रैल 18 -- एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति कमेटी, गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल तथा फर्स्ट एड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथि स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु वाष्र्णेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. हिमांशू वार्ष्णेय ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। यह न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.