मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना के रामचंद्रपुर गांव स्थित एनकेएसएम कॉलेज में 35 ताले तोड़ कर चोरों ने करीब तीन लाख की संपत्ति चुरा ली। गेट और कॉलेज रूम, कार्यालय, आलमीरा, बक्सा आदि के ताले तोड़े गए। घटना की सूचना कॉलेज प्रबंधक अभय कुमिर सिन्हा ने डायल 112 पर दी। थाना पर पहुंच कर प्राचार्य ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई। चोरों ने पंखे, मोटर, स्टेपलाइजर, कुर्सी आदि चुराई है। कॉलेज प्रबंधकों ने बताया कि मामले में दरोगा अमरेश कुमार को अनुसंधानक बनाया गया है, लेकिन वह एक बार भी जांच करने नहीं पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...