एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, तीन गोलियां लगने के बाद भी डटे रहे
मेरठ, अगस्त 15 -- UP News: यूपी एसटीएफ मेरठ यूनिट के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। वह मुकीम काला और मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद के साथ 20 जनवरी 2025 को मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके इस सम्मान को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सुनील कुमार का मरणोपरांत कीर्ति चक्र से अलंकरण उनके अदम्य साहस, अप्रतिम पराक्रम और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का सम्मान है। दरअसल, 2023 में अनिल दुजाना के एनकाउंटर में भी इंस्पेक्टर सुनील शामिल रहे थे और उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया है। एसटीएफ मेरठ यूनिट एएसपी ब्रजेश सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को इस बार गैलेंट्री अवार्ड दिया गया है। एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आसिफ टिड्डा और उसके साथी दीनू को इसी टीम ने मुरादाबाद में पिछले साल ढे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.