एनकाउंटर में यादव, मुसलमान टारगेट; राजद MLA बोले- भर्ती में भी खास जाति को फायदा
पटना, नवम्बर 7 -- लालू-तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस के एनकाउंटर में यादव और मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। पुलिस अच्छे लोगों को अपराधी बताकर उन्हें एनकाउंटर के नाम पर मार रही है, जबकि कुख्यात अपराधी आसानी से जमानत पर छूट रहे हैं। उन्होंने सरकारी भर्तियों में भी खास जाति के लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। विपक्षी दल के वरीय विधायक के इन आरोपों से बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। पटना के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध के नाम पर बिहार में बहुत खेला हो रहा है। उन्होंने कहा, "पूरे प्रदेश के लोग जान गए हैं कि दो जातियों को टार्गेट किया जा रहा है, मुस्लिम और यादव की संख्या बहुत ज्यादा है। बिहार में यादव की आबादी 15 प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.