एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के घर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी, परिवार हाईकोर्ट पहुंचा
प्रयागराज, जून 11 -- गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय हत्याकांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के घर अब बुलडोजर एक्शन की तैयारी हो रही है। इसे रोकने के लिए कमलेश का परिवार हाईकोर्ट पहुंचा है। कमलेश के भाई संजय बिंद ने जिला प्रशासन द्वारा जारी ध्वस्तीकरण नोटिस को याचिका के माध्यम से चुनौती दी है। एसडीएम सदर ने बगैर नक्शा स्वीकृत कराए किए गए अवैध निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया है। संजय बिंद के साथ ही तीन अन्य आरोपियों शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव को भी नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम की तरफ से सभी आरोपियों से 12 जून तक जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- कमलेश बिंद एनकाउंटर; ओपी राजभर ने संजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.