एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल, पथराव, गाड़ियां तोड़ी, सीओ समेत कई का सिर फटा
नई दिल्ली, जून 4 -- गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी का शव घर पहुंचते ही बवाल हो गया। कमलेश को पुलिस ने बुधवार की देर रात एनकाउंटर में मार गिराया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव कर पुलिस टीम को खदेड़ दिया। पथराव में सीओ सिटी समेत कई पुलिसकर्मियों के सिर फट गए। पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर घाट गए। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। होटल बिंदु के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती गांव निवासी एक लाख रुपये के इनामी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.