आरा, जून 22 -- -पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, पीके बोले-कानूनी लड़ाई में हर कदम पर साथ रहेंगे जनसुराज नेत्री पद्मा ओझा और अन्य। जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग अब व्यापक जनसमर्थन हासिल करती दिख रही है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंचामामले की जानकारी सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्य बिहटा स्थित जन सुराज के बिहार नवनिर्माण आश्रम पहुंचे और प्रशांत किशोर से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर ने परिवार को हरसंभव कानूनी एवं सामाजिक सहयोग का भरोसा दिया। वहीं परिजनों ने उन्हें आगामी 24 जून को भोजपुर के बिलौटी गांव में प्रस्तावित सर्व सम...