आरा, जून 19 -- -दारोगा के बयान पर 14 नामजद सहित 50 अज्ञात को किया गया आरोपित -एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत के बाद ग्रामीणों ने की थी सड़क जाम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शाहपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस जवाबी फायरिंग में मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। यह भी पढ़ें- भोजपुर एनकाउंटर मामले की उच्चस्तरीय जांच हो : राजदप्राथमिकी विवरण दारोगा सच्चिदानंद यादव के बयान पर 14 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें स्थानीय पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस से नोकझोंक करने सहित अन्य आरोप लगाये गये हैं। जानकारी के अनुसार प्राथमिकी में बिलौटी पंचायत के मुखिया बलिराम यादव, उसी गांव के सरोज त्रिपाठी, राकेश ...